फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की जान गई

Fri, 27 Mar 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र निवासी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यूपी के जिला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम टांडा अफजल, सुरजीनगर निवासी कपिल कुमार (32) बृहस्पतिवार को अपनी माता मुन्नी देवी को दवाई दिलाने के लिए जसपुर आ रहा था। अचानक भूतपुरी मार्ग पर बहादुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह और उसकी मां बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी मां सुरक्षित बच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल कपिल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को काशीपुर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के साढ़ू ने बताया कि कपिल के एक बेटी और एक बेटा है। बृहस्पतिवार को वह अपनी मां को साथ लेकर सिंघल नर्सिंग होम में दवाई दिलाने के लिए जसपुर आ रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन लेकर भाग गया। जिसे सीसीटीवी की मदद से तलाश किया जा रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें