फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बीमारी से असम राइफल्स के हवलदार का निधन

Wed, 29 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। 20 असम राइफल्स के हवलदार का बीमारी के चलते निधन हो गया। नोएडा में उनका इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को लाया जाएगा। बनबसा शारदा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

ग्राम ऊंचीमहुवट निवासी रोशन चंद (56) वर्तमान में चारद्धार असम में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। लंबे समय से उनका नोएडा में उपचार चल रहा था। सोमवार को उनकी हालत अधिक बिगड़ गई थी। मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष नेत्र सिंह ज्याला ने बताया कि हवलदार रोशन के पार्थिव शरीर के बुधवार सुबह उनके आवास में पहुंचने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें