बाजपुर। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बाजपुर एसडीएम डा. अमृता शर्मा का स्थानांतरण गदरपुर कर दिया है। जबकि उनके स्थान पर गदरपुर एसडीएम ऋचा सिंह को बाजपुर का एसडीएम बनाया गया। ऋचा सिंह को चीनी मिल का महाप्रबंधक का कार्यभार भी सौंपा गया है। ऋचा सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। संवाद