फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक से पल्ला छुड़ाने को जूस में दिया जहर

Sat, 20 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेम में बेवफा निकली लड़की ने प्रेमी से पल्ला झाड़ने के लिए उसे घर पर बुला जूस में जहर मिला कर पिला दिया। युवक के बेहोश होने पर प्रेमिका ने युवक को गांव के बाहर फेंक दिया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह खतरे से बाहर है।
शुक्रवार को एंबुलेंस 108 ने एक 22 वर्षीय युवक को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने जहर खाया था। डाक्टरों ने कड़ी मेहनत के बाद युवक को बचा लिया। अब वह खतरे से बाहर बताया जाता है। युवक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र महुआखेड़ागंज की एक फैक्ट्री में चालक के पद पर काम करता है। क्षेत्र के एक गांव की लड़की से उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दोनों ने विवाह करना तय कर लिया था। कुछ समय पहले लड़की के माता पिता ने लड़की का विवाह कहीं और तय कर दिया। लेकिन लड़की ने लड़के से अपना पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या करने की साजिश रची। लड़की ने बृहस्पतिवार रात किसी बहाने से लड़के को अपने घर बुला लिया और परिजनों के साथ मिलकर जूस में जहर मिला कर पिला दिया। सड़क किनारे युवक को बेहोश पड़ा देख किसी परिचित ने उसके परिजनों को सूचना दी। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें