फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिनेशपुर में महिला वकीलों के घर में दरोगा के घुसने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से वकीलों  का गुस्सा चरम पर है। उन्होंने दरोगा को सस्पेंड करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सोमवार तक मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 शुक्रवार को कोर्ट परिसर में वकीलों ने प्रदर्शन के बाद सभा की। कहा महिला वकील सरिता सक्सेना के घर में रात को नशे की हालत में दरोगा अपने दो सिपाहियों के साथ घुसे और बदसलूकी की। एसओ से लेकर एएसपी के संज्ञान में मामला लाने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा अभद्रता की घटना को निंदनीय बताते हुए दरोगा पर तत्काल कार्रवाई को लेकर कार्यबहिष्कार किया। कहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के घर में चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसके अलावा कोर्ट परिसर की पार्किंग से चोरी  हुई चार बाइक भी बरामद नहीं हो पाई हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया जिला जज के संज्ञान में भी मामले लाए गए हैं। वहां पर बार सचिव नरेश  छाबड़ा, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश रस्तोगी, जरनैल सिंह, अजय मिश्रा, एमपी  तिवारी, सुशीला मेहता, खड़क सिंह, कमल कुमार, गुरबाज सिंह, एचएस कलसी,  राधेश्याम, अमनदीप कौर सहित अनेक शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें