केलाखेड़ा। पुलिस ने एक घर में छापा मारकर भैंस का करीब डेढ़ क्विंटल मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से चापड़, छुरी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित अन्य सामान बरामद किया।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई मोहित कुमार ने पुलिस टीम के साथ साप्ताहिक हाट बाजार के पास एक घर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से डेढ़ क्विंटल भैंस का मांस, चार पैर, दो सींग, दो कान, एक पूंछ, एक खाल सहित एक चापड़, तीन छुरी, एक रेती और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमाईला मलिक ने मांस की जांच की। प्रारंभिक जांच में मांस भैंस का होने की पुष्टि की। परीक्षण के लिए सैंपल लिया। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी केलाखेड़ा वार्ड नंबर चार निवासी रईस और गांव भव्वानगला निवासी आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद