फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पेट्रोल पंप संचालन के लिए ग्रामीणों हुए एकजुटता

Mon, 25 May 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। बाबा नीम करौली पेट्रोल पंप पर 21 मई को सेल्समैन से हुई मारपीट के बाद से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति ठप पड़ी थी। इससे लोगों को ईंधन के लिए नगला और किच्छा तक जाना पड़ रहा था। रविवार देर शाम पेट्रोल पंप परिसर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों की बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में पंप मैनेजर विश्वेश्वर अग्निहोत्री ने पेट्रोल पंप के सुरक्षित संचालन के लिए सुझाव मांगे। ग्राम प्रधानों, जिपं सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पंप प्रबंधन को पूर्ण सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों ने जल्द पंप को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की।
वहीं पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की ढिलाई पर नाराजगी व्यक्त की। पंप मैनेजर ने सोमवार से पेट्रोल पंप को पुनः संचालित करने पर सहमति जताई। बैठक में जिपं सदस्य प्रेम आर्य, प्रधान बचुली देवी, प्रधान कविता तिवारी, अधिवक्ता जगदीश कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व जिपं सदस्य विनोद कोरंगा, सोनू कार्की, पूरन कोरंगा, गंगा सिंह मेहता, गणेश कार्की, राम सिंह कोरंगा, ललित बिष्ट, नारायण सिंह कोरंगा, किशोर रौतेला आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें