फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में चोरी का आरोपी पकड़ा

Sat, 25 Mar 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में चोरी का आरोपी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो घटनाओं का सामान बरामद किया। उसके अन्य साथी फरार हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने के लिए एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने प्रभारी कोतवाल लाखन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की। बृहस्पतिवार शाम मुखबिर ने बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह को बताया कि तीन चार संदिग्ध युवक कलश मंडप रोड पर बगीचे के किनारे खड़े हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर लाखन सिंह के नेतृत्व में टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। एक पकड़ में आ गया उसके दो तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। प्रभारी कोतवाल लाखन सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता की। बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम विशाल वर्मा, निवासी मोहल्ला जसपुर खुर्द थाना आईटीआई बताया। उसने अपने रिश्तेदार युवकों को मिलाकर ही चोर गिरोह बनाया था।

पकड़े गए युवक ने 19 फरवरी को हितेश चौहान की न्यू आवास विकास स्थित दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। हितेश कुमार की सेनेटरी की दुकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान, मोबाइल ले गए थे। 25 फरवरी को मो. यामीन के आर्यनगर स्थित घर के ताले तोड़कर चोर एलईडी, नकद दस हजार रुपये, मोबाइल ले गए थे।
विज्ञापन


पकड़े गए चोरी के आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद किए। उसने मो. यामीन के घर से चुराई गई एलईडी, हितेश कुमार की दुकान से चुराया गया कुछ सामान बरामद करा दिया। पुलिस टीम में बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, रमेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें