विद्या का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की घटना शर्मसार करने वाली है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति के बीच लंबे समय चला आ रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और स्कूल परिसर में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जबकि विद्यालय में छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। मालमे में दोनों पक्ष ने कोतवाली में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
जीबी पंत कॉलेज परिसर बृहस्पतिवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने तहरीर देकर कहा कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे जीबी पंत कॉलेज के गेट पर दो गनमैन तैनात थे, उनसे प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने पूछा कि आप यहां कैसे खड़े हैं। गनमैन में प्रधानाचार्य से कहा कि यहां से चला जा, तुझे जान से मारने की सुपारी हमें मिली है। इस पर वह घबराते हुए अपने कार्यालय में जाकर बैठ गए। कुछ देर में ही समिति प्रबंधक सतीश शर्मा अपने कार्यालय में जाकर बैठ गया। करीब 10 बजे अंबिका बिहार निवासी नीरज आत्रेय दो अपने साथियों ने के साथ पहुंचे और विद्यालय में कार्यरत सोनू कुमार के साथ गाली गलौज और मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मेरे कार्यालय में घुस गए।
उधर, प्रबंध प्रबंध समिति की अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने तहरीर देकर बताया कि जीबी पंत के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक अक्सर विवाद करता रहता है और धोखाधड़ी के कार्यों में लिप्त है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। बृहस्पतिवार को समिति के प्रबंधक एसके शर्मा ने अजय शंकर कौशिक को निलंबित कर दिया। जिसके कारण प्रधानाचार्य कौशिक आग बबूला हो गया। सुबह करीब पौने 11 बजे रे खिलाफ महौल बनाना शुरू कर दिया। तभी करीब 30-40 लोग विद्यालय में घुस आए और मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का-मुक्की की। उनमें से एक व्यक्ति ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।
कॉलेज की समय से पहले कराई छुट्टी
प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य के बीच हुए विवाद के चलते कॉलेज में शिक्षण कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के लोगों के कॉलेज परिसर में आने से छात्र-छात्राओं की स्कूल समय के लगभग डेढ़ घंटे पहले छुट्टी कर दी गई। वहीं कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने घटना को लेकर कुछ समय धरना दिया। जिन्हें बाद में पुलिस ने खदेड़ दिया।
जीबी पंत कॉलेज के प्रधानाचार्य को सरकारी दायित्व सौंपा गया है, वह उसका निर्वाहन करें और शिक्षण कार्य को बेहतर बनाए। कॉलेज समिति का पूर्व में चुनाव होने की जानकारी है, इसलिए समिति के कार्यों में उनको हस्ताक्षेप नहीं करना चाहिए।
जीबी पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व समिति के ओर से पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।