फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
Aresting For Rape in kashipur
विज्ञापन
काशीपुर। धार्मिक पहचान छिपाकर एक युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। असलियत खुली तो युवक ने पीड़िता के गांव पहुंचकर उसके अपहरण का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक युवती ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि छह माह पूर्व वह अपनी नानी के घर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद क्षेत्र में गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने अपना परिचय सोनू के रूप में दिया। बातचीत के दौरान दोनों ने अपने मोबाइल नंबर साझा कर लिए। इसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गए।
सोनू ने खुद को सनातनी बताया। आरोप है कि उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में अचानक युवक ने उससे दूरी बना ली और फोन पर भी बात करने से इंकार कर दिया। युवक के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता लगा कि उसने अब तक अपनी पहचान छिपा रखी था। आरोपी का वास्तविक नाम भूरा है और वह ग्राम गोधन दलपतपुर जिला मुरादाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि सात नवंबर को भूरा उसके गांव पहुंच गया। इस दौरान वह काशीपुर से खरीदारी कर लौट रही थी। भूरा उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। उसने चिल्लाते हुए राहगीरों से मदद मांगी।
उसके चीखने पर ग्रामीणों ने बाइक सवार भूरा को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें