फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर में दो सड़कों के निर्माण को 1.39 करोड़ की मंजूरी

Thu, 19 Nov 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। दोनों कार्यों के टेंडर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राज्य योजना 2026 के तहत रामनगर चौराहे से उत्तर प्रदेश सीमा तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 93 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से रामनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश सीमा तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाजपुर-बेरियादौलत मार्ग पर पनचक्की से श्मशानघाट तक पीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 46.63 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और श्मशानघाट तक पहुंचना भी आसान होगा।
दोनों सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली मंजूरी पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

-
-कोट
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार जनहित से जुड़ी समस्याओं का निरंतर निराकरण कर रही है। - अरविंद पांडेय, विधायक, गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें