फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीमावर्ती गांवों में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलने की आशंका

Wed, 12 Aug 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। 
विज्ञापन
खटीमा। सीमा जागरण मंच ने सीमावर्ती जनपदों के खंड और गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों को सशक्त व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलने की आशंका बढ़ गई है। इसलिए सभी क्षेत्रवासियों को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगला तराई में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि गांवों में खेलकूद, मंदिरों और सामूहिक आयोजनों के माध्यम से ग्रामवासी एक साथ एकत्रित हों। इससे गांव स्वच्छ और संगठित बनेंगे।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी बदलना, पहचान छिपाकर नशे की तस्करी और बहन-बेटियों को लालच-प्रलोभन से धर्मांतरण जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। कुछ लोग अवैध घुसपैठियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाकर उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ऐसे षड्यंत्रों के प्रति समाज को सजग रहना होगा।
विज्ञापन

गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों के माध्यम से जन-जागरण गोष्ठी आयोजित हों। इससे गांव स्वावलंबी बनेंगे और रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर महामंत्री अमित सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह, शिक्षा राना, रिंकू राना, रामदरश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें