फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 30 सीटर बस में ठूसे मिले 168 यात्री, 30 बच्चे भी थे सवार

Wed, 12 Aug 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
लालपुर में बस सीज करने के बाद रोडवेज परिसर में बैठे यात्री
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग की टीम ने क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां लेकर लखीमपुर खीरी से पंजाब जा रही बस को लालपुर में पकड़ लिया। बस में 138 बड़ी सवारियां और 30 बच्चे सवार थे जबकि बस को महज 30 स्लीपर और एक सीट के लिए पास किया गया था। बस में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को बैठाकर ले जाने पर विभाग ने वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह परिवहन विभाग की टीम के साथ रात करीब एक बजे लालपुर पहुंचे। यहां एक बस को रोककर जांच की। इस दौरान बस में करीब 168 यात्री मिले। इनमें 138 वयस्क और 30 बच्चे शामिल थे। जांच में बस के पास निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक यात्री मिलने के साथ ही बिना टैक्स और बिना परमिट संचालन समेत अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं। विभाग ने ओवरलोडिंग, बिना टैक्स, बिना परमिट और अन्य अभियोगों में बस का चालान किया। इसके बाद बस को रोडवेज स्टेशन रुद्रपुर में सीज कर दिया गया।
बस लखीमपुर खीरी से अंबाला, लुधियाना, खन्ना और जालंधर पंजाब जा रही थी। कार्रवाई के बाद बस में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की ओर से वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कराई गई। सहायक महाप्रबंधक मधुसूदन मिश्रा ने यात्रियों के लिए वाहन उपलब्ध कराया। संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि बस को सीज कर दिया गया है। ओवरलोड बसों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें