राबाइंका में बुधवार को वार्षिकोत्सव-2019 प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने अपने विषयों में शत प्रतिशत परीक्षाफल देने वाले और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने शिक्षिकाओं, मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
पूर्व सांसद बलराज पासी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक स्वतंत्र मिश्रा, केजी पाठक, मनमीत शर्मा, बलकरन सिंह, अमर सिंह, पीएल भारती, इब्ने हसन आदि प्राथमिक, माध्यमिक के साठ शिक्षकों को सम्मानित किया।
इसके अलावा बोर्ड की मेरिट में स्थान पाने वाली साजिया खातून, ब्यूटी वत्सल, रुचिका शर्मा, रश्मि भारती, फिजा परवीन, कनक शर्मा, शिखा चौहान, भावना चौधरी, श्वेता चौहान और मैथ विजार्ड में स्टेट में प्रतिभाग करने वाली छात्रा संदीप कौर, सुमित कुमार को राज्य स्तर पर स्काउट गाइड में प्रतिभाग करने वाली छात्रा खुशबू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वहां प्रधानाचार्या रिचा गुप्ता, पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम, नपं अध्यक्ष गायत्री सिंह, ब्लॉक प्रमुख सपना रानी, बीईओ अनिल कुमार, अमित त्यागी, लीलादत्त चमतोला आदि थे। इधर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने शिक्षा मंत्री से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की चहारदीवारी का निर्माण कराए जाने, भोगपुर डाम क्षेत्र में स्थित हाईस्कूल को उच्चीकृत कर इंटर कॉलेज बनाए जाने समेत अन्य मांगें रखीं, जिस पर शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।