फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी गर्भवती विवाहिता 

Thu, 17 Jan 2019 12:38 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक विवाहिता करीब 90 फीसदी तक झुलस गई है।जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी पूजा (24) का विवाह करीब तीन वर्ष पहले ग्राम नारायणपुर निवासी जयपाल के साथ हुआ था।

विज्ञापन


उनकी दो वर्ष की बच्ची रोशनी है और वर्तमान में पूजा गर्भवती है। बुधवार शाम करीब पांच बजे किचन में कुछ काम कर रही थी कि अचानक वह जल गई। उसकी चीख सुनकर जयपाल तुरंत किचन में गया और कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर केरोसिन भी गिरा हुआ था। आननफानन में पूजा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।

ग्राम प्रधान विपिन गाबा की सूचना पर महतोष चौकी प्रभारी ललित बिष्ट महिला उपनिरीक्षक संतोषी नेगी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पूजा की सास गंगा देवी ने बताया कि उसका पुत्र जयपाल और बहू पूजा उनसे अलग रहते हैं। जिस समय पूजा के आग लगने की जानकारी हुई तो वह अपनी देवरानी भूरी देवी के घर गई हुई थीं।
विज्ञापन


आस पड़ोस के लोगों के मुताबिक दोनों के बीच में किसी प्रकार की कोई अनबन नहीं थी। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैए और मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को घटना के संबंध में अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें