फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आर्गेनिक उत्पाद उतारने की तैयारी में आनंदा डेयरी

Tue, 11 Dec 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो    रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते आनंदा डेयरी के संस्थापक राधेश्याम दीक्षित। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

निजी स्वामित्व वाली भारतीय डेयरी उत्पाद निर्माता आनंदा डेयरी जल्द ही प्रदेश में आर्गेनिक प्रोडक्ट उतारने की तैयारी कर रही है। सोमवार को एक होटल में आनंदा डेयरी के संस्थापक और अध्यक्ष राधेश्याम दीक्षित ने पत्रकार वार्ता में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र रुद्रपुर में डेयरी सेक्टर के लिए निवेश के बेहतर अवसर हैं।

विज्ञापन


आनंदा डेयरी रुद्रपुर में अपने बाजार को विस्तार देने जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में डेयरी क्षेत्र में डेयरी उत्पादन और प्रसंस्करण को आसान और स्वच्छ बनाने के साथ नई तकनीकी के साथ बहुत बदलाव आया है। डेयरी भारतीय संस्कृति का हिस्सा बना हुआ है। 

आनंदा का उत्तराखंड सरकार से करार हुआ है। कंपनी ने  कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में  अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। किसानों के साथ मिलकर कंपनी अपने व्यापार को और विस्तार देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


सिक्किम की तर्ज पर उत्तराखंड को भी आर्गेनिक प्रदेश बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार जो प्रयास कर रही है, उसमें आनंदा भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा। आर्गेनिक खेती और आर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अच्छी नस्ल की गायें लाकर किसानों तक पहुंचाई जाएंगी।

सरकार की मदद से पहाड़ों में आर्गेनिक उत्पाद तैयार किये जायेंगे। कम कीमत में ग्राहकों तक आर्गेनिक उत्पाद पहुंचाएंगे। वहां कंपनी के डायरेक्टर सूरज दीक्षित भी मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें