काशीपुर। महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा के दम पर हरिद्वार के खिलाड़ी आनंद कृष्ण यादव ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में काशीपुर के खिलाड़ियों ने भी भागीदारी की।
पुणे महाराष्ट्र में 8-12 जुलाई तक 5वीं इंडिया ताइक्वांडो पूमसे नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में उत्तराखंड समेत देशभर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पहुंचे। इस दौरान अंडर-65 एकल वर्ग में आनंद कृष्ण यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। सीनियर वर्ग के अंडर-30 में रितिका नेगी, चित्रांग बिष्ट, अंडर-30 पेयर में शीतल कुंवर व प्रकाश धामी, अंडर-30 टीम में शान कठायत, विशाल थापा, चित्रांग बिष्ट, काशीपुर की रक्षिता पांडेय, समृद्धि, आरुषि शर्मा ने भाग लिया। कैडेट वर्ग में प्रियांशी बोरा कुणाल गिरी, अगस्त्य बुलुसु, जूनियर वर्ग में अजय कुमार, सौम्या भट्ट, लक्षिता बोथियाल, अजय कुमार, अदिति वाल्दिया, अंशिका लोहिया ने भी प्रतिभाग किया। कोच जितेंद्र धामी और मैनेजर गौरव सिंह टीम के साथ रहे। टीम में हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के शामिल थे। उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव रविशंकर सिंह फर्स्वाण, उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, समन्वयक प्रदीप जोशी व सुनील चौहान ने टीम को बधाई दी।