फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रामनगर-दिल्ली ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की जान गई

Mon, 14 Jul 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मवेशियों के लिए घास लेने गए एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार को रामनगर रोड स्थित शांति नगर के पास सुबह लगभग 11 बजे रामनगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है क्षेत्र में रहने वाले मंजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त ग्राम रम्पुरा निवासी रंजीत सिंह (57) पुत्र जरनैल सिंह अपने चाचा के रूप में की। दोपहर करीब एक बजे मंजीत सिंह की सूचना पर पहुंचे बेटे निर्मल सिंह व सरवन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुबह साइकिल से मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गए थे।
आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने शायद ट्रेन की आवाज नहीं सुनी होगी और यह हादसा हो गया। रंजीत सिंह अपने पीछे दो बेटों के अलावा बेटी निर्मल कौर को बिलखता छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का नहीं मिला दायां हाथ
ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रंजीत सिंह के बेटे निर्मल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद उनके पिता का दायां हाथ आसपास कहीं नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के दौरान उनका हाथ ट्रेन के डिब्बों में हाथ कहीं अटक गया होगा जो ट्रेन के साथ ही चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें