रुद्रपुर। बाजपुर में नवजात की मौत के मामले में सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच के बाद तीन अस्पतालों पर कार्रवाई हो सकती है। जांच के दायरे में बाजपुर का सरकारी अस्पताल, शिवाय नर्सिंग होम, और सहारा अस्पताल को शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और रिकॉर्ड के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता राजपाल पुत्र राजवीर के अनुसार उनकी पत्नी नौ माह की गर्भवती थी। दो दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें बाजपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें शिवाय नर्सिंग होम रेफर किया गया। यहां मरीज को काफी समय तक रखा गया बाद में मरीज की बच्चेदानी रप्चर होने की बात कहकर उन्हें सहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन किया गया। इसके बावजूद नवजात को नहीं बचाया जा सका। सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया की जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।