काशीपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में वाटर फिल्टर प्लांट बनाया जा रहा है। इससे करीब 15 एमएलडी पानी को फिल्टर किया जाएगा जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके पांच से छह माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
रेलवे स्टेशन और रेलवे काॅलाेनी से निकलने वाले ड्रेन वाटर काे फिल्टर किया जाएगा। इस पानी से ट्रेनाें की सफाई, स्टेशन की धुलाई जैसे काम होंगे। रेलवे ड्रेन वाटर का स्टेशन पर ही रीयूज करेगी। पानी काे फिल्टर करने के लिए स्टेशन के पास एक वाटर फिल्टर प्लांट बनाया जा रहा। इस प्लांट में रेलवे कर्मचारियाें की आवासीय कॉलोनी और स्टेशन से निकलने वाले पानी को फिल्टर किया जाएगा। रेलवे अधिकारियाें के मुताबिक फिल्टर प्लांट के पानी का उपयोग स्टेशन की साफ-सफाई और रेलवे के गार्डन सहित पेड़ पौधों की सिंचाई में किया जाएगा।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अखिलेश कुमार ने बताया कि 15 एमएलडी पानी फिल्टर करने का प्लांट बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।