फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरी की दो बाइक के साथ एक ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंदिरा काॅलोनी निवासी प्रीतविंदर सिंह की बाइक 27 अप्रैल को जगतपुरा में अटरिया मंदिर को जाने वाले सड़क से चोरी हो गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास से नरेंद्र उर्फ कन्हैया निवासी ग्राम महेशपुर दिनेशपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से प्रीतविंदर की बाइक बरामद हुई। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि नरेंद्र से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर बिलासपुर से चुराई गई बाइक भी बरामद की है। टीम में एसआई अरविंद बहुगुणा, मनोज जलाल सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें