फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी सेमीफाइनल में

Thu, 07 May 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मौर्य क्रिकेट अकादमी को 61 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में गगन यादव और आकाश चौहान का प्रदर्शन जीत का बड़ा आधार बना।
विज्ञापन

एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमेनिटी अकादमी की टीम ने 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए। टीम की ओर से गगन यादव ने शानदार 56 रन बनाकर पारी को संभाला जबकि अंशु ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौर्य अकादमी की ओर से अरिंदम ने तीन विकेट लिए। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 135 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद वसीम ने 56 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली जबकि वरुण राजभर ने 31 रन बनाए। एमेनिटी अकादमी की ओर से आकाश चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। लोकेश और गगन यादव ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
गगन यादव मैच के हीरो साबित हुए। मैच में राजेद कुमार और नवीन पंत अंपायर रहे। आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे रुद्र लायंस अकादमी रुद्रपुर और पीएस मॉडल अकादमी के बीच खेला जाएगा। इस दौरान गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह, इंद्र नीलकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें