अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में फरियादियोें की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान 135 समस्याएं दर्ज की गईं। इसके अलावा 98 परिवार रजिस्टर की नकल, 25 पेंशन फार्म, जाति के 7, आय के 8 और स्थायी के 8 प्रमाण पत्र बनाए गए। एडीएम आशीष भटगाई ने अधिकांश समस्याओें का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। शेष समस्याओं को सूचीबद्ध कर 15 दिन के भीतर हल करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को ग्राम हरिपुरा हरसान स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित अमर उजाला की चौपाल में एडीएम (प्रशासन) भटगाई ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। एसडीएम भगत सिंह फोनिया, तहसीलदार सुदेश चंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड, पेंशन की समस्याएं अधिक है। समाज कल्याण और पूर्ति विभाग इन समस्याआें के प्रति सजग रहे। चौपाल में गांव नंगला निवासी भावना आर्य ने पानी निकासी, गांव हरसान निवासी अरुण ने राशन कार्ड बनाने, नारायण सिंह पिलखवाल ने ट्रांसफार्मर ठीक करने, जिपं सदस्य कमल किशोर भट्ट ने पेड़ काटने, गांव हरसान निवासी हुरिया देवी ने पुलिया निर्माण करने, मोहन नयाल, पूरन बिष्ट ने गैस वितरण व्यवस्था सुचारु कराने, गांव हरसान निवासी अनिल सेन ने गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की नियुक्ति करने, गांव चकरपुर निवासी आशीष ठाकुर ने सट्टा बंद कराने सहित ग्रामीणों की 135 समस्याएं दर्ज की गईं।
अध्यक्षता पूर्व दर्जा मंत्री वीरेंद्र सिंह रौतेला और संचालन शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया। इससे पहले समाजसेवी अनिल सेन ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। चौपाल में दुग्ध संघ अध्यक्ष अर्जुन रौतेला, ब्लाक प्रमुख किशोरी देवी, कांग्रेस ब्लाक डीकेे जोशी, दीपक सेन, प्रधान पंचम सिंह, केसर राम आर्य, विचित्र सिंह, एनडी जोशी, सुरेश पांडे, सीपी सिंह, राजेश तुराहा, शकील अहमद, विनोद जिंदल, मदन वर्मा, जीतू, संजय, अर्शपाल, जिम्मी दिवाकर, जमालुउद्दीन, जीत सिंह, अरविंद यादव, जगतार बाजवा, खीम दानू, विमल शर्मा, टिंकू यादव, सिंचाई ईई रामसकल आर्य, केएल राजपूत, पूर्ति निरीक्षक केडी पांडे, कानूनगो कुंवर सिंह, रघुवीर सिंह, लवकेश, एडीओ जीसी जोशी, एडीओ समाज कल्याण आरसी गोस्वामी, रेंजर आरएन गौतम, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, जल संस्थान, बिजली, वन इत्यादि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।