फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ-साथ दम तोड़ने वाले दंपति की जली एक ही चिता

Tue, 01 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक सप्ताह पहले आग में झुलसे दंपति ने बरेली के अस्पताल में कुछ घंटों के अंतराल में दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया और साथ-साथ आग की लपटों में जलने से हुई मौत के बाद दंपति की एक ही चिता जलाई गई।
विज्ञापन

बरी अंजनियां में 22 नवंबर की रात करीब आठ बजे सुरेंद्र कुमार (40) पुत्र श्रीराम और उसकी पत्नी सुरजा देवी घर के अंदर से आग में लपटों के साथ जब बाहर निकले तो वहां के लोगों ने आग पर काबू पाया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। बाद में दोनों को बरेली ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा था। आग से बुरी तरह से झुलसे दंपति में पत्नी सुरजा देवी (36) ने सोमवार देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव को रात में घर पहुंचाया गया। पत्नी की मृत्यु के कुछ ही घंटे बाद मंगलवार सुबह पति सुरेंद्र कुमार के दम तोड़ने की सूचना मिली। मृतक सुरेंद्र कुमार का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया और शव को घर लाने के बाद झनकईया में शारदा नहर के किनारे दोनों की एक ही चिता सजाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। मृत दंपति की पुत्री सोनी एमएससी और बेटा संजय बीएससी कर रहा है। एक और पुत्र सुनील कुमार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें