फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक छत के नीचे होंगे सभी प्रशासनिक कार्यालय, जनता को मिलेगी राहत

Mon, 04 May 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बने प्रशासनिक कार्यों को एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे लाने की प्रक्रिया गतिमान है। शासन से स्वीकृति मिलते ही बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में एसडीएम, चकबंदी, तहसील, रजिस्ट्री समेत भी प्रशासनिक कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर संचालित हैं। लोगों को अपने काम कराने के लिए अलग-अलग कार्यालयों की परिक्रमा करनी पड़ती है। इसमें समय और धन की अधिक बर्बादी होती है। आमजन को इससे निजात दिलाने के लिए शासन-प्रशासन सभी प्रशासनिक कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने के लिए प्रयासरत है।
30 मार्च को काशीपुर चैती मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुमंजिला पार्किंग और बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन के निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में कहा था कि यह प्रक्रिया गतिमान है। बहुमंजिला पार्किंग का कार्य दो-तीन महीने में पूरा हो जाएगा जबकि बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन



46 करोड़ की डीपीआर तैयार की
टांडा तिराहा तिराहे के पास राजस्व भूमि को भवन के लिए चिह्नित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस भूमि पर प्रस्तावित योजना के लिए 46 करोड़ की डीपीआर तैयार कराई है। पौैने चार एकड़ भूमि पर चार मंजिला बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर में कुछ संशोधन करके दोबारा से डीपीआर भेजा जा चुकी है। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें