काशीपुर। रेलवे लाइन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन शनिवार रात को एक घंटे लेट से काशीपुर पहुंची। कासगंज से रामनगर को आने वाली ट्रेन संख्या 55307 का काशीपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 9.30 बजे था। रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम चल रहा था। इस कारण ट्रेन लेट हुई और रात 10.35 पर काशीपुर पहुंची।