सितारगंज में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : SITARGANJ
बाल चौपाल में डयूढ़ी गांव की अलकुशा ने बाजी मारी।
बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत खंड स्तरीय बाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम तुषार सैनी, सीडीपीओ डॉ. मंजूलता यादव, उप शिक्षाधिकारी सुषमा गौरव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। आठ संकुलों के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों ने बाल अधिकार एवं संरक्षण विषय पर रचनात्मक लेखन, रोल प्ले एवं भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
भाषण में राउप्रावि डयूढ़ी की अलकुशा ने प्रथम, बघौरी की सना ने द्वितीय व बिरिया की चिंकी राणा ने तृतीय स्थान पाया। रचनात्मक लेखन में डयूढ़ी की अलकुशा ने प्रथम, झाड़ी के सुब्रत व्यापारी ने द्वितीय व बिरिया की महिमा ने तृतीय, रोल प्ले में झाड़ी ने अव्वल, डयूढ़ी ने द्वितीय व बिरिया ने तृतीय स्थान पाया। वहां प्रभारी सीआरसी राधे सिंह, जसौद मेहता, जितेंद्र, आदित्य रघुवंशी, हृदेश चौहान, सुरेश बाबू राना, रामदस, प्रेमचंद प्रसाद, जीवन नेगी, सरिता रावत आदि थे। संवाद