। विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी सीएम हरीश रावत पर जमकर बरसे। उन्होंने हरीश रावत पर पहाड़ को नशे की गर्त में डुबोने का आरोप मढ़ते हुए कहा पहाड़ में आज चाय से अधिक शराब की दुकानें खुल गई हैं।
जिस प्रदेश को नशे से दूर रखना था वहां पहाड़ों तक जगह-जगह शराब और बियर के कारोबार से शराब की नदियां बहा दी हैं। शराब के नाम पर करोड़ों रुपये की घूसखोरी का भी खुला खेल खेला गया।