फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऐंठा व खकरा नाले की नहीं हुई सफाई

Thu, 29 May 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
ऐंठा व खकरा नाले की नहीं हुई सफाई
विज्ञापन
खटीमा। बरसात के मौसम में ऐंठा व खकरा नाले में अधिक पानी आने से आसपास की कालोनियों में जलभराव की समस्या रहती है। इसके बावजूद दोनों नालों की पर्याप्त सफाई नहीं हो रही है। ऐंठा नाले में मेलाघाट मार्ग के पास झाड़ियां उगी हुईं हैं।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पिछले दिनों खटीमा में खकरा और ऐंठा नाले का निरीक्षण कर 15 जून तक नालों की सफाई करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक दोनों नालियों की पर्याप्त सफाई होती नजर नहीं आ रही है। ऐंठा व खकरा नाले में कूड़ा डाले जाने से कुछ स्थानों पर पानी का बहाव अवरुद्ध हो रहा है। नगर पालिका के ईओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शहर क्षेत्र में आने वाले सभी नालों की सफाई की जा रही है। पालिका क्षेत्र के परिसीमन के बाद शहर का क्षेत्र भी बढ़ गया है। जल्द की नालों की सफाई के लिए एक नई पोकलैंड मशीन खरीदी जानी है। जल्द ही ऐंठा और खकरा नालों का सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें