फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Protest: आंदोलित श्रमिकों ने शुरू किया आमरण अनशन, नारेबाजी की; 18 दिन चलाया क्रमिक अनशन

Mon, 21 Oct 2024 04:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

सिडकुल की कंपनी में श्रम कानूनों का पालन न करने और उत्पीड़न करने के विरोध में श्रमिकों ने डाल्फिन मजदूर संगठन के बैनर तले सोमवार से गांधी पार्क में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान श्रमिकों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
आंदोलित श्रमिकों ने शुरू किया आमरण अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सिडकुल की कंपनी में श्रम कानूनों का पालन न करने और उत्पीड़न करने के विरोध में श्रमिकों ने डाल्फिन मजदूर संगठन के बैनर तले सोमवार से गांधी पार्क में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान श्रमिकों ने नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि कंपनी में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधि श्रमिकों को न्याय दिलाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। कहा कि स्थानीय विधायक ने उन्हें समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। न्यायालय के आदेश का भी उल्लंघन किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Exclusive: पक्का घर मिला तो घोंसला बनाना भूल रही चिड़िया, इस वजह से पक्षियों के व्यवहार में हो रहा है बदलाव
विज्ञापन

 

संगठन के महामंत्री वीरू सिंह ने कहा कि कंपनी ने नियमित कर्मियों को भी ठेकेदारों के अधीन कर दिया है। सरकार, प्रशासन और कंपनी प्रबंधन श्रमिकों की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। आमरण अनशन पर कृष्णा देवी, पिंकी गंगवार, प्रेमवती, पुष्पा देवी, देव कुमार, रामावतार बैठे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें