रुद्रपुर। गदरपुर में खेत से घर लौट रहे दो युवकों की जीप को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक युवक को डाक्टर ने जाना डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रम्पुरा निवासी लक्की कोली (22) का गदरपुर में खेत हैं। शुक्रवार की सुबह लक्की अपने दोस्त हरपिंदर के साथ जीप पर सवार होकर अपने खेत में गए थे। देर रात दोनों खेत में काम करने के बाद वापस रुद्रपुर आ रहे थे। महतोष मोड़ के पास काशीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पहले सड़क किनारे गाय को टक्कर मारी। इसके बाद दो ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद उसने जीप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जीप सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां लक्की की मौत हो गई जबकि हरपिंदर को डाक्टर ने रेफर कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इधर, युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।