फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फैक्टरियों के बाद अब लॉजिस्टिक्स हब बनकर दहाड़ रहा ऊधमसिंह नगर

Mon, 18 May 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बदलते वक्त के साथ जिले की आर्थिक रीढ़ और मजबूत हो गई है। कल तक जहां सिडकुल, पंतनगर और सितारगंज को सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए जाना जाता था वहीं आज यह पूरा क्षेत्र एक बड़े सप्लाई चेन नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। देश की बड़ी कंपनियों की नजरें अब यहां के वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर हैं। ट्रांसपोर्ट सेवाओं और बड़े गोदामों के इस बढ़ते जाल ने न सिर्फ जिले के व्यापारिक प्रोफाइल को बदल दिया है बल्कि स्थानीय युवाओं के कॅरिअर को भी एक नई उड़ान दी है।
विज्ञापन


ई-कॉमर्स कंपनियों, एफएमसीजी सेक्टर और ऑटोमोबाइल उद्योगों के विस्तार के चलते जिले में वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है। विभिन्न ऑनलाइन जॉब पोर्टलों पर वेयरहाउस सुपरवाइजर, डिस्पैच स्टाफ, इन्वेंट्री मैनेजर, पैकेजिंग व ट्रांसपोर्ट कोऑर्डिनेटर जैसे पदों पर लगातार भर्तियां निकल रही हैं।
रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्र में निजी कंपनियों की ओर से आधुनिक वेयरहाउस विकसित किए जा रहे हैं। एक लॉजिस्टिक्स कंपनी की ओर से किच्छा के बरा गांव क्षेत्र में करीब 3.30 लाख वर्गफुट का मल्टी यूजर वेयरहाउस तैयार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में सप्लाई नेटवर्क मजबूत होने के साथ रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


- रुद्रपुर- किच्छा में सर्वाधिक वेयरहाउस
रुद्रपुर-किच्छा क्षेत्र में विकसित हो रहे बड़े वेयरहाउस - 10 से अधिक

लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस सेक्टर से संभावित रोजगार : पांच से आठ हजार

प्रस्तावित मल्टी यूजर वेयरहाउस का क्षेत्रफल - करीब 3.30 लाख वर्गफुट

ई-कॉमर्स व सप्लाई चेन सेक्टर में वार्षिक मांग वृद्धि - 15-20 फीसदी (अनुमानित)
वर्जन
- औद्योगिक क्षेत्रों में वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सरकार भी निवेश और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

-विपिन कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें