फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन दिन सामान्य रहने के बाद तापमान ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 01 Apr 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और हल्की बूंदाबांदी से तराई में तीन दिन तक सुबह-शाम ठंड रही। अब एक बार फिर पारे ने रफ्तार पकड़ ली है। दिन में धूप चुभती रही तो सुबह-शाम हवाएं थोड़ी ठंड का एहसास कराती रहीं।
विज्ञापन

तराई में मौसम करवट बदलने लगा है। सोमवार को पूरे दिन 4.1 किमी की गति से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चलती रही। इसका असर रहा कि अधिकतम तापमान 34.1 तो न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि पूरी तरह से मौसम साफ रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। अप्रैल में तापमान 37-38 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें