फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानकों के पालन से उपभोक्ताओं के विश्वास को मिलती है मजबूती

Wed, 11 Mar 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में उत्पाद विकास, गुणवत्ता एवं सुरक्षा में मानकों की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसका आयोजन बीआईएस कम्युनिटी साइंस स्टूडेंट चैप्टर की तरफ से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी बाजार में उत्पादों की सफलता केवल नवाचार पर निर्भर नहीं करती, बल्कि स्थापित मानकों के अनुपालन पर भी आधारित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा मानक उत्पाद विकास प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हैं और उत्पादन के विभिन्न चरणों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता तथा कार्यक्षमता सुनिश्चित करते हैं। मानकों का पालन उद्योगों को नियमों को पूरा करने, त्रुटियों को कम करने और उपभोक्ता विश्वास को मजबूत करने में भी सहायता करता है। सेमिनार में प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्रों को मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का चयन मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया और उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का निर्देशन विवि के कुलसचिव डॉ. दीपा विनय ने किया। अध्यक्षता डॉ. अल्का गोयल ने की। सेमिनार में देशभर से शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एसबी सिंह, डॉ. साक्षी संयोजक तथा डॉ. नीतू डोभाल सह-संयोजक ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें