रुद्रपुर। खानपुर में रहने वाले नित्यानंद ने मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है। ऐसे में दूसरे पक्ष ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नित्यानंद ने निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की। ब्यूरो