फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निजी सचिव ने दो महिलाओं के खिलाफ लिखवाई रिपोर्ट

Sun, 28 Jun 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि एवं उद्यान विभाग के अपर निजी सचिव ने दो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। स्थानीय निवासी अमित कुमार उर्फ कपिल कुमार देहरादून सचिवालय में अपर निजी सचिव हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें सुभाषनगर निवासी सोनिया शर्मा और ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी लता चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया।

बताया कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए आरोपियों ने 28 सितंबर 2013 को फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाया और न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत के माध्यम से सोनिया ने उनके खिलाफ धारा 324, 504, 506 में मुकदमा दर्ज करवाया।

तब उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल काशीपुर से सोनिया का मेडिकल बनने की सूचना मांगी।

जिसके जवाब में अस्पताल प्रशासन ने जवाब दिया कि 28 सितंबर 2013 से 30 सितंबर 2014 तक उस अस्पताल से सोनिया का कोई मेडिकल नहीं बनवाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें