फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पर राजनीति तेज

Sun, 28 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ ई-रिक्शा चालकों ने दो गुटों में बंटकर सभा की और प्रदर्शन किया। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा विधायक के साथ ई-रिक्शा चालकों का एक गुट एआरटीओ से मिला।
विज्ञापन

दो दिन पहले ई-रिक्शा चालक अपनी समस्या को लेकर एडीएम से मिले थे। इसके बाद विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में शनिवार को महापंचायत का निर्णय लिया गया था। इस पर शनिवार को ई-रिक्शा चालक भाजपा नेता राधेश शर्मा और पार्षद मोनू निषाद के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। इसी दौरान भाजपा नेता दिलीप अधिकारी भी कलक्ट्रेट पहुंच गए। इसी बात से नाराज कांग्रेसी पार्षद मोनू निषाद ने अपने समर्थकों के साथ अलग गुट बना लिया। वह भाजपा नेता के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में नारेबाजी करने लगे। विरोध में कलक्ट्रेट में जुलूस भी निकाला। दूसरे गुट में बंटे भाजपा नेता ने भी अपने समर्थकों के साथ सभा कर कांग्रेसियों को आड़े हाथों लिया।
इसी बीच भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेसी पार्षद मोनू निषाद पर चालकों से रोजाना 20 रुपये अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। कहा कि इसी कारण पार्षद राजनीति कर रहा है। इसके बाद भाजपा विधायक के साथ ई रिक्शा चालक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की। इस पर एआरटीओ ने 30 जून को परिवहन आयुक्त के यहां बैठक में मामले को रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विकास शर्मा, पिंटू पाल, अभिनव छाबड़ा, अंकित चंद्रा, सुरजीत शर्मा, सुनील झाम, अनिल अरोरा, बिट्टू शर्मा, रामकुमार गुप्ता, वरुण साहनी, कुलवंत सिंह, पिंटू पाल, राकेश, आलम, जुनैद, नाजिर हुसैन, पाले खां, जितेंद्र, राजेंद्र, अमित गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, वेद प्रकाश, मृदुल कुमार, नारायण दास, पातीराम, प्रभाष हीरा, निशिकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें