फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओवरलोड डंपर और ट्रकों पर चला चाबुक, आठ वाहन सीज

Wed, 18 Jun 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का चाबुक चला है। परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर उप संभाग क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर आठ वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहनों के साथ ही मनमानी कर रहे 20 वाहनों का चालान किया गया। मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में उप संभाग क्षेत्र में ओवरलोड डंपर और ट्रकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान आठ डंपर और ट्रकों में ओवरलोडिंग पाई गई।
कई डंपरों में रेता और अन्य खनिज की ओवरलोडिंग के लिए वाहन की बॉडी को नियम विरुद्ध ऊंचा किया गया था। इन सभी वाहनों में बॉडी से बाहर सामान लटक रहा था। कई डंपरों में नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में हादसे रोकने के लिए रफ्तार, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई भी नहीं कस पा रही नकेल शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग ने सुबह से ही ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान तेज रफ्तार के साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियमों की अनदेखी के मामले सामने आए। 20 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें