फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले के अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 16 सील किए

Fri, 21 Mar 2025 01:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर, बाजपुर, किच्छा, जसपुर में अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन, शिक्षा और अल्पसंख्यक विभाग की टीम ने जिले में पंजीकरण नहीं मिलने पर 16 मदरसों को सील कर दिया।
विज्ञापन
बाजपुर मुंडिया पिस्तौर में मदरसे को सील किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर, बाजपुर, किच्छा, जसपुर में अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन, शिक्षा और अल्पसंख्यक विभाग की टीम ने जिले में पंजीकरण नहीं मिलने पर 16 मदरसों को सील कर दिया। इनमें रुद्रपुर के चार, बाजपुर के तीन, किच्छा के आठ और जसपुर का एक मदरसा शामिल है।

बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ सिटी प्रशांत कुमार की अगुवाई में संयुक्त टीम फोर्स के साथ ग्राम मलसी पहुंची। टीम ने फैज ए रसूल मदरसा को पंजीकरण सहित जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर सील कर दिया। ग्राम बडोरा में मदरसा जीनत उल इस्लाम, कुरैया में मदरसा अलजामिया और कुरैया में स्थित ताजोसरिया को भी सील किया। एसडीएम मनीष बिष्ट ने बताया कि दो दिन की कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित छह मदरसे सील किए गए हैं। टीम में तहसीलदार दिनेश कुटौला, कोतवाल मनोज रतूड़ी के साथ ही शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बाजपुर में एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा, सीओ विभव सैनी ने मुंडिया पिस्तौर स्थित मदरसा गरीब नवाज, गांव जगन्नाथपुर स्थित मदरसा अहले सुन्नत जामिया रजबिया इस्लाहुल मुस्लिमीन और गांव सरकरा स्थित गुलशने इस्लाम को बिना पंजीकरण के चलने पर सील कर दिया गया।

किच्छा में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने भारी पुलिस बल के साथ दो टीमों में मदरसों पर कार्रवाई की। टीम ने गोकुलनगर के निकट नूरपुर में सरकारी जमीन पर चल रहे मदरसे को सील किया। इसके अलावा सिरौलीकलां में तीन, दरऊ में तीन और किच्छा की नई सुनेहरी में चल रहे एक मदरसे को सील किया। एसडीएम मिश्रा ने बताया कि किसी भी हालत में अपंजीकृत मदरसे संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।

जसपुर में एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 मदरसों की जांच की गई। ग्राम अंगदपुर के मदरसा इस्लामिया अरबिया ऐनुल उलूम को बिना पंजीकरण के सील किया गया। जबकि आठ मदरसों को नोटिस देकर बिना पंजीकरण मदरसा न चलाए जाने की ताकीद की गई है।

अधिवक्ता ने दिखाया सोसायटी का रजिस्ट्रेश्न

विज्ञापन

बाजपुर में गांव जगन्नाथपुर के मदरसे को लेकर एक अधिवक्ता ने सोसायटी का रजिस्ट्रेशन दिखाते हुए मदरसा सील नहीं करने की बात कही। इस बात को लेकर अधिवक्ता और एसडीएम के बीच बहस हो गई। इस पर मदरसा परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। एसडीएम ने कहा कि बिना पंजीकरण संचालित मदरसों को सील किया जाएगा। उसके बाद मदरसे को सील कर दिया गया। वहां कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, प्रभारी बीईओ सत्येंद्र सिंह यादव, एडीओ समाज कल्याण नगमा परवीन, समन्वयक पंकज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें