फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूटी सवार पर हमला करने का आरोपी दबोचा

Tue, 27 Aug 2024 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने स्कूटी सवार युवक पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते पांच नवंबर 2023 को खेड़ा निवासी अकिल अहमद ने तहरीर देकर बताया था कि उस दिन सुबह साढ़े नौ बजे उसका भाई इजाज अहमद, दोस्त नंदन यादव और नसीम स्कूटी से भदईपुरा में परिचित से मिलकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे भदईपुरा निवासी विकेश यादव, हेमंत, आकाश यादव, आशीष यादव, अभय सक्सेना, अंकित थापा, शिवम यादव, अभय यादव, मुकेश कश्यप, आकाश ठाकुर, जितेंद्र यादव, शिवम गुप्ता, कपिल शर्मा ने उन पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। आरोपियों ने उनके भाई पर तमंचे से फायरिंग की थी।
विज्ञापन

रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अभय यादव को उसके घर भदईपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें