फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहे दंपति को वाहन ने रौंदा, पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली थे जा रहे

Wed, 16 Apr 2025 12:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

दंपती दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल निकले थे। रामपुर रोड में यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रुद्रपुर में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम हरमल थराली चमोली निवासी कलम सिंह दानू ( 67) अपनी पत्नी हीरा सिंह के साथ अपनी बेटी के घर प्रीत विहार थे।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह पांच बजे दंपती प्रीत विहार से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल निकले थे। रामपुर रोड में यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढे़ं...Kedarnath Dham:  यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में स्थापित किए गए सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत थे। वे अपनी पत्नी की कीमो कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। मृतक के छोटे भाई उम्मेद सिंह पुलिस में कुछ साल पहले ही इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस घटनास्थल और हाईवे पर लगे कैमरे खंगाल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें