काशीपुर। चैती मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं भरी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा यूपी के ठाकुरद्वारा में शरीफनगर रोड पर दारापुर-मदारपुर मोड़ के पास हुआ।
बिजनौैर (यूपी) के थाना स्योहारा के सिपाहियों वाला गांव निवासी 25 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेले में आए थे। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे लौटते समय आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। कई श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब कर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और ठाकुरद्वारा के सीएचसी में भर्ती कराया।
घायलों के नाम
हितेश (18) पुत्र ओमप्रकाश, सोनी (35) पत्नी गुलशन सिंह, अंशु (8) पुत्र गुलशन सिंह, दुलारी (90), कामिनी (26) पत्नी लक्ष्मण, लवी (7) पुत्र लक्ष्मण, घनेंद्र (35) पुत्र महावीर, रेखा (25) पत्नी मुकेश, मिथलेश (55) पत्नी राम सिंह, ब्रजेश देवी (35) पत्नी ओंकार सिंह, भूपेंद्र (12) पुत्र ओंमकार सिंह, राधिका (14) पत्नी ओंकार सिंह, ओमवती (70) पत्नी मुखराम, अंशिका (7) पुत्री मुकेश कुमार, टिंकू (8) पुत्र मुकेश।