फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 32 कार्मिकों को नोटिस जारी

Wed, 08 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
  विधानसभा चुनाव को  पारदर्शी और शांतिपूर्वक  रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से  मंगलवार को पंतनगर गांधी हाल में बाजपुर व गदरपुर के पीठासीन व मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 32 कार्मिकों को नोटिस जारी किया गया। बताया गया कि जबाब न मिलने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

 प्रशिक्षण शिविर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने कार्मिकों को बारीकी से निर्वाचन के सभी पहलुओं की जानकारी दी। कहा सभी कार्मिक यहां से पूर्ण जानकारी लेकर जाएं, ताकि निर्वाचन के दिन सभी कार्य आसानी से कराये जा सकें। उन्होंने कहा कहीं पर कोई शंका आ रही है तो उसका समाधान अवश्य कराएं। प्रशिक्षण में बाजपुर में 714 व गदरपुर के 678 कार्मिकों को 02 चरणों में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान बाजपुर के 14 कार्मिक व गदरपुर के 18 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये हैं, जिनको नोटिस भेज दिया गया है। नोटिस का सही जवाब न देने पर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी। कार्मिकों को ईवीएम का प्रशिक्षण पंकज कुमार द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सह नोडल अधिकारी कार्मिक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें