फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

Wed, 08 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रांजिट कैप थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर से नाबालिग किशोरी का बहला फुसलाकर अगवा करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह को उसकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। शाम को लापता बेटी ने फोन कर बताया कि वह दिल्ली में है। इसके बाद से बेटी का फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर जब एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार ने लापता नाबालिग की फोन डिटेल खंगाली तो पता चला नाबालिग की रात में क्षेत्र के ही रजत, विशाल और विक्की से फोन पर काफी देर बात हुई थी और तीनों ही क्षेत्र से फरार है। इसके बाद जब सुशील कुमार ने युवकों के कुछ दोस्तों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि उक्त युवक ही नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गए है। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक अन्य संदिग्ध को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें