फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आरती ने रिटेल शॉप से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

Fri, 07 Aug 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
आरती मंडल
विज्ञापन
रुद्रपुर। सितारगंज के ग्राम रुद्रपुर की आरती मंडल ने रिटेल शॉप से आत्मनिर्भरता का नया रास्ता बनाया है। वह भक्ति समूह की सदस्य हैं और जय गुरु ग्राम संगठन से जुड़ी हैं। पहले वह गृहिणी के रूप में परिवार की दैनिक जरूरतों के लिए संघर्ष करती थीं।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना उनके लिए आसान नहीं था। वित्तपोषित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनी। परियोजना के अंतर्गत उन्हें अल्ट्रा पुअर गतिविधि के रूप में रिटेल शॉप स्थापित करने के लिए 35 हजार रुपये की सहायता मिली। लगातार मेहनत से उनकी रिटेल शॉप से 18,000 रुपये की आय प्राप्त हुई। वर्तमान में उनका औसत मासिक लाभ छह हजार रुपये है। आरती दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें