फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: शक्तिमान ब्रांड की कथित नकल पर रुद्रपुर की फैक्टरी में छापा, दिल्ली जिला न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई

Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

दिल्ली जिला न्यायालय के आदेश पर कृषि यंत्र ब्रांड शक्तिमान के ट्रेडमार्क व कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में रुद्रपुर स्थित एक फैक्टरी में छापा मारा गया। टीम ने ब्रांड से मिलते-जुलते स्टिकर, ब्रांडिंग दस्तावेज व अन्य साक्ष्य जब्त कर सीज कर दिए।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि यंत्र निर्माता कंपनी एग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के पंजीकृत ब्रांड शक्तिमान के ट्रेडमार्क और कॉपीराइट के कथित उल्लंघन के मामले में रुद्रपुर स्थित एक फैक्टरी छापा मारा गया। दिल्ली जिला न्यायालय के आदेश पर पहुंची टीम ने फैक्टरी से ट्रेडमार्क से मिलते-जुलते स्टिकर, पैकेजिंग सामग्री, ब्रांडिंग से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य कब्जे में लेकर सीज कर दिए। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

कंपनी की ओर से दिल्ली जिला न्यायालय में दायर वाद में कहा गया था कि बाजार में शक्ति युग समेत अन्य नामों से ऐसे कृषि यंत्र बेचे जा रहे हैं जिनका नाम, रंग, डिजाइन और प्रस्तुतीकरण पंजीकृत शक्तिमान ब्रांड से मिलता-जुलता है। कंपनी का आरोप है कि इससे किसान भ्रमित हो रहे हैं और उसके व्यापारिक हित प्रभावित हो रहे हैं।

कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त लोकल कमिश्नर के साथ कंपनी के विधिक सलाहकार फर्म नवकार एसोसिएट की अधिवक्ता नम्रता जैन, विजय सोनी, कृष्ण मणि तिवारी, परिधि जैन और तानिया वर्मा की टीम बृहस्पतिवार दोपहर रुद्रपुर पहुंची। टीम ने फैक्टरी में निरीक्षण के दौरान कथित रूप से ऐसे स्टिकर, चित्रण और ब्रांडिंग सामग्री बरामद की। टीम ने मौके से मिले दस्तावेज और सामग्री को साक्ष्य के रूप में सीज कर लिया। कार्रवाई के बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें