फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा निर्माण के लिए विधायक ने दिए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। विधायक सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार को तुर्कातिसौर गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने गांव में मदरसा निर्माण के लिए कमेटी के सदस्यों को दो लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गांव के जरनैल सिंह, हरविदंर सिंह, दिलबाग सिंह, लखबीर सिंह, हैप्पी सिंह, जगीर सिंह, केवल सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत सिंह, अनूप सिंह, विनोद कोहली, प्रभजोत सिंह आदि ने भाजपा की सदस्यता ली। वहां खतीब अहमद, जिला पंचायत सदस्य उदय राणा, पूर्व गन्ना चेयरमैन उपकार सिंह बल, भाजपा नेता पलविंदर सिंह औलख, रवि रस्तोगी, बकील अहमद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें