फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: 'चार पिस्टल आ गए हैं...राहुल को गोली मार दूंगी'...धमकी भरा ऑडियो वायरल, युवक से दो बार हुई मारपीट

Wed, 24 Jul 2024 01:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के फुलसुंगा निवासी एक युवक की विवाद के बाद दो बार पिटाई कर दी गई। आरोप है कि ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद सुनवाई नहीं की। अब मारपीट करने वाला युवक गोली मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर के फुलसुंगा निवासी एक युवक की विवाद के बाद दो बार पिटाई कर दी गई। आरोप है कि ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद सुनवाई नहीं की। अब मारपीट करने वाला युवक गोली मारने की धमकी दे रहा है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

फुलसुंगा निवासी रामचंदर गंगवार ने बताया कि बीते नौ जुलाई को उनके बेटे राहुल का ट्रांजिट कैंप बाजार में कुछ युवकों से विवाद हो गया था। तीन युवकों ने उनके बेटे की पिटाई कर दी थी। इसकी तहरीर थाने में दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 16 जून को फिर से बेटे की पिटाई की थी। इसमें उसका सिर फट गया था और उसकी आंख में भी चोट आई थी। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं की और समझौता करने का दबाव बनाया गया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: स्कूल के लिए दिए टैबलेट का गुरुजी घर पर कर रहे इस्तेमाल, DEO के निरीक्षण के बाद खुलासा; जानिए मामला
विज्ञापन


रामचंदर का कहना है कि राहुल के मित्र आदेश शर्मा ने एक दिन आरोपी को फोन किया था। आरोपी ने कहा कि राहुल को गोली मार दूंगा। चार पिस्टल आ गए है और एक पिस्टल से जरूर गोली मारूंगा। उन्होंने ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मोबाइल को लेकर कोई विवाद हुआ था। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने समझौते की बात कही थी। इस मामले में वायरल ऑडियो संज्ञान में आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें