रुद्रपुर। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने आपदा, गैस पॉइजनिंग के लिए 40 बेड, बर्न पेशेंट के लिए अतिरिक्त छह बेड तैयार करने के निर्देश मातहतों को दिए हैं। डॉ. सिन्हा ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को आपदा स्थिति में त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। कहा कि रोगियों को हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, जनरेटर बैकअप, एंबुलेंस और रेफरल प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। संवाद