फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत, दो झुलसे; ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप

Mon, 16 Sep 2024 01:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। सूचना पर बड़ी संख्या पर लोग मोर्चरी में जमा हो गए। लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी से जुलूस-ए-मोहमदी निकल रहा था। इसी बीच कॉलोनी में जुलूस के स्वागत के लिए लगाए शामियाने का पोल हटाते समय उसमें करंट आ गया। इस दौरान एक युवक सहित तीन लोगों को करंट लग गया।
ताज मोहम्मद निवासी खेड़ा ने बताया कि करंट लगने से उनके जीजा इशरत अली (35) निवासी आदर्श कॉलोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दिलनशी सहित दो लोग मामूली रूप से झुलस थे। जीजा स्टील की रेलिंग लगाते थे। वे मूलरूप से पाकबाड़ा मुरादाबाद के रहने वाले थे। उनके तीन बच्चे है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Lohaghat: आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ, खाद्य विभाग ने परिवारों को बांटी राहत सामग्री; DM ने दिए निर्देश
विज्ञापन


कहा कि किसी बड़ी गाड़ी से वहां तार टूटकर ट्रांसफार्मर के जाले में गिरा था। इस जाले से करंट पोल में आ गया था। ऊर्जा निगम की बड़ी लापरवाही है। जब तार टूटी थी तो उसे जुलूस से पहले ठीक करना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें